J नाम,आम आदमी पार्टी नेता ने लावल पुर काटी अवैध कॉलोनी, सरकार को लगा रहा लाखों का चुना

Punjab media news,जालंधर: J नाम, आम आदमी पार्टी के नेता ने लावल पुर से आदमपुर रोड पर काटी अवैध कॉलोनी का मामला आया सामने.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह आम आदमी पार्टी का नेता कपड़ों की तरह पार्टी बदलता रहता है, पहले आम आदमी पार्टी में फिर कांग्रेस में और अब फिर दोबारा आम आदमी पार्टी में चर्चित नेता बने हुए हैं। यह नेताजी अवैध कॉलोनियां काटने में माहिर माने जाते हैं। और अवैध कॉलोनी किंग के नाम से भी मशहूर है। मिली जानकारी के अनुसार इस महान नेताजी ने अभी-अभी लावलपुर में अवैध कॉलोनी काटी है, एक तरफ पंजाब में बाढ़ आए हुए हैं। लोग मुसिबतो से घिरे हुए हैं। और यह नेताजी बाढ़ पीड़तो की मदद करने की बजाय अवैध कॉलोनी काटकर चांदी कूट रहा हैं। सरकार को लाखों का चूना लगा रहा हैं। और आसपास के गांव के लोगों को भी धोखे में रखकर प्लॉट बेच रहा है। नेताजी इतने शातिर है।कि आसपास के लोगों को कह रहे हैं, की कॉलोनी सरकार के निर्देशों के अनुसार बनाई गई है। जबकि यह कॉलोनी पूरी तरह अवैध तरीके से बनाई गई है। कॉलोनी में छोटे बड़े दोनों तरह के प्लाट काटे गए हैं। कुछ प्लांट बेच दिए हैं। और कुछ प्लांट बिकने वाले हैं। अगर सरकार द्वारा इस अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की गई तो जिन लोगों ने इस कॉलोनी में प्लॉट खरीदे हैं। उनकी मेहनत की कमाई डुब सकती है। नेताजी आसपास के गांव के लोगों की खून पसीने की कमाई दोनों हाथों से लूट रहे हैं।

अब देखना यह है कि पुडा अधिकारी इस बन रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही करती है या फिर यूं ही तमाशा देखती रहेगी। यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में नए नियम

जालंधर विधायक रमन अरोड़ा को लेकर आई नई update