Punjab media news : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार सुबह LOC (नियंत्रण रेखा) पार से भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराने के लिए भारतीय सेना फायरिंग की। बताया गया कि ड्रोन मेंढर सेक्टर में सीमा के पास कुछ देर तक मंडराता रहा और जब भारतीय जवानों ने फायरिंग की तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाले पाकिस्तान की तरफ चला गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैनिकों को रात करीब एक बजे ड्रोन की गतिविधि का पता चला और उन्होंने करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन के जरिए कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया है।
भारतीय सेना ने खदेड़ा पाकिस्तानी ड्रोन
Indian Army chased away Pakistani drone



GIPHY App Key not set. Please check settings