Punjab media news : पंजाब सरकार द्वारा लोगों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में 30 सितंबर तक 10 प्रतिशत छूट दी है, जिसका लोग फायदा भी उठा रहे हैं। वहीं लोगों की सहुलियत के लिए कमिश्नर नगर निगम द्वारा छुट्टी वाले दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए आफिस खोलने के निर्देश दिए हैं। वित्तीय वर्ष में निगम के गल्ले में प्रॉपर्टी टैक्स 21.80 लाख रुपए रिकवरी हुई है।कमिश्नर द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के सभी अधिकारियों को हिदायतें की है कि सभी सुपरिटैंडैंट एवं इंस्पैक्टर अपने-अपने इलाकों में रिकवरी को लेकर कमर कस लें व ज्यादा से ज्यादा रिकवरी लाए, जिसको लेकर विभाग की टीमें कमर्शियल आदारों पर ज्यादा फोकस कर रहीं हैं। इस वर्ष प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने पिछले वर्ष के मुकाबले प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी में भी इजाफा किया है।
पंजाब में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर अहम खबर



GIPHY App Key not set. Please check settings