बाढ़ के बीच रेल यात्रियों के लिए अहम खबर

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

punjab media news :पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने जहां आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं रेलवे संचालन भी इसकी चपेट में आ गया है। अमृतसर और आसपास के इलाकों से दिल्ली तथा अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनें सोमवार को घंटों की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे काफी परेशानी और नाराजगी देखने को मिली।

2 से 6 घंटे तक लेट हुई ट्रेनें

सोमवार को अमृतसर की ओर से आने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें देरी से पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, बारिश और ट्रैक पर पानी भरने की वजह से ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है। इस कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं।

अकाल तख्त एक्सप्रेस: आधा घंटा लेट

अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस: ढाई घंटे लेट

अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस: 5 घंटे लेट

हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस: साढ़े 4 घंटे लेट

पश्चिम एक्सप्रेस: 4 घंटे लेट

सचखंड एक्सप्रेस: 4 घंटे लेट

दुर्गानिया एक्सप्रेस: 4 घंटे लेट

जनसेवा एक्सप्रेस: 4 घंटे लेट

पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस: 2 घंटे लेट

अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस: 4 घंटे लेट

इन देरी के कारण यात्रियों को अपने आगे के सफर और कनेक्टिंग ट्रेन/फ्लाइट पकड़ने में भारी दिक्कतें आईं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरदास मान ने बढ़ाया मदद का हाथ

सोढल मेले से पहले लोगों की बढ़ी परेशानियां