Punjab : होला मोहल्ला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर

Important news for devotees going to Hola Mohalla

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : होला मोहल्ला के अवसर पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। रूपनगर रेंज के डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि होला मोहल्ला के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में 50 पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 4000 सुरक्षा कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को 11 सैक्टरों में विभाजित किया गया है, 21 वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं तथा प्रत्येक पार्किंग स्थल से शटल बस सेवा चलाई जाएगी।

आज श्री आनंदपुर साहिब पुलिस स्टेशन में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रूपनगर रेंज के डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि होला मोहल्ला से पहले पुलिस विभाग को और अधिक चुस्त दुरूस्त तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में रूट डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था सुचारू की जा रही है। सभी 21 पार्किंग स्थलों से शटल बस सेवाएं संचालित होंगी, जो श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाएंगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं, पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखने के लिए चौकीदार और सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सरकार का बड़ा फैसला, पंजाबियों को मिलेंगे घर

जालंधर में बस और टिप्पर की भयानक टक्कर