Jalandhar : हेरोइन की बड़ी खेप जब्त, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Jalandhar : हेरोइन की बड़ी खेप जब्त, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Punjab media news : कपूरथला पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को झटका देते हुए पाकिस्तान समर्थित नारकोटिक्स स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16.8 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को यहां दी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी पंडोरी मोहल्ला सुल्तानपुर लोधी, सुमनप्रीत कौर निवासी गोहलवार अमृतसर तथा हरपाल सिंह और जसकरणबीर सिंह निवासी गांव दौके अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने हेरोइन की खेप के अलावा आरोपियों की ग्रे रंग की मारुति बलेनो कार भी जब्त की है, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे।डी.जी.पी. ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ड्रग तस्करी पाकिस्तान और दुबई स्थित हैंडलर्स के इशारे पर संचालित की जा रही थी। यह खेप अमृतसर बॉर्डर क्षेत्र से लाई गई थी और इसे चंडीगढ़ में डिलीवरी के लिए भेजा जाना था।

कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) गौरव टूरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फगवाड़ा पुलिस टीमों ने रणनीतिक रूप से जाल बिछाया था। जब पुलिस ने संदिग्धों की बलेनो कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया।तेज रफ्तार कार का पीछा करने के बाद पुलिस को वाहन के टायरों पर गोली चलानी पड़ी, जिसके बाद कार को रोका जा सका। तलाशी के दौरान वाहन से 16.8 किलो हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर फगवाड़ा में एफ.आई.आर. नंबर 27, दिनांक 07.04.2026, एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21सी तथा भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

10 तारीख को Toll Plaza फ्री करेंगे किसान

10 तारीख को Toll Plaza फ्री करेंगे किसान