पंजाब में नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा

Punjab media news : नेशनल हाईवे पर एक बड़ी घटना हो गई। थाना लाडोवाल अधीन आते नेशनल हाईवे के ऊपर गोराया से लुधियाना की तरफ जा रहे एक ट्रक को शर्ट सर्किट के कारण आग लगने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रक के ड्राइवर विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे वह गोराया से लुधियाना की तरफ लोहे की मशीन लेकर जा रहा था।

 

ड्राइवर ने बताया कि, इस दौरान जब लाडोवाल पुल को पार करके आगे जा रहा था तो ट्रक में एकदम से चिंगारियां निकालनी शुरू हो गई जिसके बाद उसने ट्रक को साइड पर लगाकर खुद कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक बुरी तरह से जलकर राख हो गया। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई। करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक को शर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

भैया-दूज का सच्चा अर्थ – जब ‘मैं’ मिटे और ‘हम’ जागे

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!