आज का राशिफल 11 फरवरी, 2026

आज का राशिफल 11 फरवरी, 2026

Punjab media news ; मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा, जिससे मन प्रसन्न और संतुलित बना रहेगा। युवा वर्ग अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगा, जिससे उनके आत्म विकास को नयी दिशा मिलेगी।

उपाय- सूर्य को ताम्बे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 2

मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा और पढ़ाई में एकाग्रता तथा बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बनती है। आर्थिक मामलों में आज आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और संतोष की भावना बढ़ेगी।

उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3

मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको सलाह दी जाती है कि व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाने के लिए आवश्यक है कि आप अपने कार्यों में अधिक से अधिक समय और ध्यान लगाएं, ताकि योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4

मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ सहज, संतुलित और सम्मानजनक व्यवहार रखें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रोजेक्ट पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपकी कार्यकुशलता और विश्वसनीयता दोनों बढ़ेंगी।

उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5

मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय से जुड़ी परेशानियों और तनाव को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें क्योंकि घर का स्नेहपूर्ण और शांत वातावरण ही आपको मानसिक बल देगा और कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद करेगा।

उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6

मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवा वर्ग की दोस्ती आज धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में परिवर्तित हो सकती है, जिससे भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन बढ़ेगा। इस दौरान अपने दिल की भावनाओं को समझदारी और संतुलन के साथ व्यक्त करना बेहतर रहेगा।

उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7

मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार और संतान के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपसी लगाव व समझ और अधिक मजबूत होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में आज किसी बड़ी और महत्वपूर्ण डील के मिलने की सम्भावना बनती है।

उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8

मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। निजी जीवन में भी कुछ सकारात्मक और सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9

मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आय के एक से अधिक स्रोत विकसित होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूती मिलेगी। युवाओं के करियर की दृष्टि से आज का दिन काफी लाभदायक सिद्ध होगा और उनके प्रगति के नए रास्ते खुलने की उम्मीद हैं।

उपाय- देसी चीनी मंदिर में दान करें।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में होगी बारिश!

पंजाब में होगी बारिश!