सरकारी बसों की हड़ताल जारी

Punjab media news : पनबस व पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन की हड़ताल व चक्का जाम के चलते हजारों सरकारी बसों का संचालन ठप्प रहा। चक्का जाम 4 व 5 अगस्त को भी जारी रहेगा, जिसके चलते यात्रियों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यूनियन की इस हड़ताल के कारण विभिन्न काऊंटरों से चलने वाली सरकारी बसों के हजारों फेरे प्रभावित हुए और यात्री अपने रूट की बसों के लिए इधर-उधर भटकते रहे। हड़ताल के पहले दिन सरकारी बसों का संचालन प्रभावित रहने के कारण विभाग को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। हड़ताल के कारण कई बस काऊंटर लंबे समय तक खाली दिखाई दिए। इस दौरान आने वाली निजी बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही।

ई बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पनबस व पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन का दो-टूक कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार सुबह मोहाली बस अड्डे से रोष मार्च निकाला जाएगा। यूनियन नेताओं ने डिपो-2 व डिपो-1 के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर डिपो प्रधान सतपाल सिंह सत्ता व चानण सिंह ने कहा कि सरकार की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूनियन ने कहा कि हड़ताल के दूसरे दिन अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

जालंधर नगर निगम को बड़ा झटका