सस्ता हो गया सोना-चांदी!

सस्ता हो गया सोना-चांदी!

Punjab media news : सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। गुरुवार को जालंधर एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 159,000 जबकि बुधवार को सोना 164,000 था। 22 कैरेट सोना आज  147,870 जबकि बुधवार को 152,520 पर था। चांदी की बात करें तो आज की कीमतें 264,000 पर पहुंच गई है।

उधर, बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना के कई ठोस कारण हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां सोने की कीमतों पर दबाव बना सकती हैं। अमेरिका में आर्थिक नीतियों और डॉलर की मजबूती का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिख रहा है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो निवेशक सोने की बजाय अन्य निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों में कमजोरी आ सकती है।

जल्दबाजी से बचें
ऐसे माहौल में विशेषज्ञ खरीदारों को सलाह दे रहे हैं कि वे जल्दबाजी से बचें और एकमुश्त खरीदारी करने के बजाय जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से सोना खरीदें। उनका मानना है कि इस रणनीति से कीमतों के उतार-चढ़ाव का असर कम किया जा सकता है और बेहतर औसत कीमत पर खरीदारी संभव हो सकती है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी स्वास्थ्य मंत्री

पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी स्वास्थ्य मंत्री

लाडोवाल Toll Plaza से गुजरने वाले लोग हो जाएं Alert

लाडोवाल Toll Plaza से गुजरने वाले लोग हो जाएं Alert