Punjab media news : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध की भीषण आग के बीच आज भारतीय सर्राफा बाजार से चौंकाने वाली खबर आई है। आम तौर पर युद्ध के समय सुरक्षित निवेश माने जाने वाला सोना आज घरेलू बाजार में धड़ाम हो गया है।
30 march Gold price:
एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में करीब -1,638.00 (-1.11%) रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,44,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
चांदी का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां -1,874.00 (-0.82%) रुपये की कमजोरी के साथ भाव 2,26,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
विरोधाभास: ग्लोबल मार्केट में बढ़त, भारत में मंदी
हैरानी की बात यह है कि जहाँ भारत में दाम गिरे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी चमक रहे हैं। वैश्विक स्तर पर सोना 0.25% की मजबूती के साथ 4,503 डॉलर प्रति औंस पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी शेयर बाजार की अस्थिरता ने निवेशकों को चांदी की तरफ आकर्षित किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे सहारा मिला।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings