Punjab media news : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनेता भगत चुन्नी लाल का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।भगत चुन्नी लाल ने इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। उनके निधन से परिवार, समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों में गहरा दुख है। उनका अंतिम संस्कार वीरवार शाम 5 बजे बस्ती शेख स्थित श्मशान घाट, मॉडल हाउस रोड पर किया जाएगा। बता दें कि भगत चुन्नी लाल पंजाब की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और कैबिनेट मंत्री के रूप में भी सेवाएं दीं।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings