Punjab media news : मनी लॉड्रिंग केसों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) टीम लगातार एक्शन मोड में है। आज ED दफ्तर में कांग्रेस के पूर्व MLA कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को जांच के लिए बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक MLA कुशलदीप सिंह को मनी लॉड्रिंग केस की जांच में शामिल किया है। गौरतलब है कि, कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया था। आज वह मामले की जांच के लिए ED के सामने पेश हुए हैं।
ED अधिकारियों ने किक्की ढिल्लों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। बता दें कि, विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप लगे थे कि साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों द्वारा 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला अदालत में लंबित है।वहीं आपको बता दें कि, बीते दिन ही ED टीम ने सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा से मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। रमन अरोड़ा बीते दिन सुबह 11 बजे जांच में शामिल होने पहुंचे थे और देर शाम पूछताछ के बाद वह दफ्तर से बाहर आए। हालांकि उस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings