Punjab media news : कोटकपूरा में थाना सिटी पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे पांच युवकों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैमुअल मसीह उर्फ बिल्ला, गुरतेज सिंह उर्फ अर्श, गोरा सिंह उर्फ गोल्डी, सुखदेव सिंह उर्फ ज्ञानी और हरमिंदर सिंह निवासी कोटकपूरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कापा, एक कृपाण, दो खंडे और एक गरारी बरामद की है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी तिकोनी चौक के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मोगा रोड दाना मंडी में सुनसान जगह पर कुछ युवक हथियारों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर पांचों को काबू कर लिया। डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि पांच आरोपियों में से चार के खिलाफ पहले भी छह मामले दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पिछली वारदातों संबंधी पूछताछ की जाएगी।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings