फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी

Punjab media news : फिरोजपुर पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को 4.013 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

PunjabKesari

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद की गई खेप पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी। इस मामले में पुराने लिंक भी सामने आए हैं, जो एक मजबूत सीमा-पार नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं। इस संबंध में फिरोजपुर के ममदोट थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। इस बारे में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और नशा मुक्त व सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में ठंड का रिकॉर्ड तोड़ असर

लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी