रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ED की दबिश

Punjab media news : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शुक्रवार को रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल और नीरज कंसल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दोनों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के तहत गिरफ्तार किया गया है। ED की इस कार्रवाई से रियल एस्टेट कारोबार जगत में हलचल मच गई है। ED के अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले मेसर्स चंडीगढ़ रियल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और रियल एस्टेट ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

यह छापेमारी चंडीगढ़, जीरकपुर और पंजाब के अन्य हिस्सों में एक समय की गई थी। अधिकारियों के अनुसार ED की टीमों ने जीरकपुर में ग्रुप के हेड ऑफिस के साथ-साथ कंपनी के डायरेक्टरों, करीबी सहयोगियों और दूसरे संबंधित लोगों के घरों पर भी तलाशी ली थी। ED को इस छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत मिलने की जानकारी सामने आई है।

ED के अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान उन्हें कथित वित्तीय गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। एजेंसी अब गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल- 30 मई 2026

Punjab 6 December holiday, Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas, Punjab government holiday, public holiday Punjab, Guru Teg Bahadur martyrdom, Punjab December holidays, Shaheedi Diwas celebrations, Guru Teg Bahadur Jayanti, Punjab school holiday, Punjab public holiday news

पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान