अमृतसर में एसबीआई बैंक में सुबह-सुबह भगदड़

Punjab media news : अमृतसर के भीड़भाड़ वाले कटरा जयमल सिंह बाजार में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बैंक का फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

सूत्रों के अनुसार, आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खुशकिस्मती से आग लगने के समय बैंक में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जैसे ही लोगों ने इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई थी और धीरे-धीरे अन्य हिस्सों में फैल गई। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अब Free मिलेगा 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज

पुलिस कर्मियों को सख्त आदेश जारी