Punjab media news भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार BSF ने बॉर्डर से सटे अमृतसर इलाके में अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान 5.050 kg अफीम और 5.012 kg हेरोइन जब्त की। दोनों मामलों में अनजान लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि, पहली कार्रवाई BSF को पलमोरां BOP इलाके में एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसे सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में खोला गया। इसमें से पैकेट के साथ पैकिंग का सामान मिला है। जांच दौरान इसमें से 5.050 kg अफीम मिली। इसके साथ करीब 490 ग्राम पैकिंग का सामान भी मिला। इस मामले में 100 बटालियन BSF की ‘A’ कंपनी के कमांडर मोद सिंह राठौर ने लोपोके पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
वहीं दूसरे मामले में हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद हुआ। इस दौरान 5.012 kg हेरोइन जब्त की गई। इस संबंध में लोपोके पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings