Punjab media news : जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सुबह थोड़ी सी बारिश हो जाने के कारण मंडी के अंदर भारी मात्रा में पानी भर गया। इस कारण मंडी के अंदर खरीदारी करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मकसूदा सब्जी मंडी में हर रोज हजारों की गिनती में लोग सब्जी का कारोबार करने आते हैं। इस कारण मकसूदा सब्जी मंडी बोर्ड के अधिकारियों को चाहिए कि मंडी के अंदर सफाई और पानी की निकासी का उचित प्रबंध करवाया जाए ताकि मंडी आने-जाने वाले लोगों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings