PSPCL में इन लोगों की बम्पर भर्ती

xr:d:DAFrB4Nc9Pc:2587,j:752515750771982970,t:24010606

पंजाब सरकार ने बिजली विभाग में बंपर भर्तियां निकाली है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार PSPCL में स्पोर्ट्स कोटे के तहत खिलाड़ियों को नौकरी देने जा रही है। इसके तहत करीब 60 खिलाड़ियों को PSPCL में भर्ती किया जाएगा। बता दें कि, PSPCL में 2017 से स्पोर्ट्स सेल बंद था, जिसे पंजाब सरकार ने दोबारा से बहाल कर दिया है। बिजली विभाग में नौकरियों के लिए भर्ती के लिए खुद विभाग के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दी है। उनका कहना है कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर ये बड़ा फैसला लिया गया है। इस संबंधी अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। आने वाले समय में विस्तार से बताया जाएगा कि उक्त भर्ती किन पदों पर होगी। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि, PSPCL का स्पोर्ट्स विंग 1973 में बना था। लेकिन 2017 में कांग्रेस सरकार के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। पंजाब सरकार ने अब इसे दोबारा से बहाल कर दिया है। इसके चलते अब ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड के तहत गेम्स आोयजित किए हैं, जिसमें पंजाब ने भी हिस्सा लिया है। पंजाब सरकार स्पोर्ट्स सेल में 60 नए खिलाड़ियों को भर्ती करेगी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अब UPI पेमेंट पर लगेगा GST!

मेन हाईवे बंद! पंजाब में लगा लंबा जाम