Jalandhar में फिर चली गोलियां!

Punjab media news : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां देर रात लांबड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव लल्लियां कलां में रिवॉल्वर से लैस दो लुटेरे एक किराना दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की। जब दुकानदार ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया तो गुस्साए लुटेरों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद लुटेरे मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान दुकानदार के बेटे ने कार से लुटेरों का पीछा किया, तो निझरां नहर के पास लुटेरों ने दोबारा फायरिंग करने की कोशिश की। घटना की सूचना लांबड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर वैस्ट हलके में एक बार फिर बड़ी आपराधिक वारदात

ब्रेकिंग: जालंधर में कॉलेजों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी