Punjab media news : शहर के पूर्व विधायक की दुकान पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व विधायक की अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कूल रोड स्थित इस अवैध दुकान को गिरा दिया। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई। निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम, एटीपी सुखप्रीत कौर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और दुकान को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।अधिकारियों के अनुसार, पूर्व विधायक और भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ द्वारा कूल रोड पर नियमों को दरकिनार कर दुकान का निर्माण किया गया था। इस अवैध निर्माण को लेकर निगम को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद शिकायतों को सही पाए जाने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। नगर निगम की टीम ने दुकान पर डिट मशीन चलाकर उसे गिरा दिया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings