Breaking: पादरी बजिंदर रेप केस मामले में दोषी करार

Punjab media news : जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रेप केस मामले में पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली की एक अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने पादरी की सजा को लेकर 1 अप्रेल की तारीख दी है, यानी कि उसे 1 अप्रेल को सजा सुनाई जा सकती है।बता दें कि जीरकपुर की एक महिला ने पादरी पर बलात्कार का आरोप लगाया था, जीरकपुर पुलिस ने पादरी बजिंदर सिंह समेत 7 लोगों पर रेप का केस दर्ज किया था। सोमवार को पादरी की कोर्ट में पेशी थी, जिसके बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। आज 28 मार्च को केस की सुनवाई हुई और पादरी को कोर्ट ने दोषी करार दिया। वहीं पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पास्टर बजिंदर सिंह अपनी चर्च की पूर्व पास्टर महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

किसान आंदोलन से लौटे किसानों का सामन चोरी

पंजाब समेत 8 राज्यों में बदलेगा मौसम