Breaking : जालंधर से पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार

AAR KAY

Punjab media news :जालंधर से पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के अनुसार गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस के साथ सांझा ऑपरेशन के तहत  देर रात छाप मारकर अवतार नगर में किराए के मकान में बैठे जासूस को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि  जासूस द्वारा पाकिस्तान की खूफिया एजैंसी ISI को भारत की हर जानकारी एप्प द्वारा भेजी जा रही थी। बता दें कि भारत-पाक तनाव के बीच भारत की हर खबर को एप्प द्वारा पोस्ट करके पाकिस्तान को जानकारी दी जा रही थी। आरोपी के फोन से भारत पाकिस्तान युद्ध के कई संदिग्ध वीडियो और न्यूज के लिंक और फोन नंबर मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी को साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। जोकि जालंधर के गांधी नगर में किराए पर रहता था। गुजरात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त आरोपी से बरामद फोन में से कई संदिग्ध वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पाकिस्तान भारत युद्ध से जुड़े हैं। साथ ही कुछ फोन नंबर भी संदिग्ध बरामद हुए हैं। हालांकि इसे लेकर जालंधर पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी साइबर क्राइम से जुड़ा था। जिसे गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया है। हमारी टीमें उनके साथ रेड के लिए गईं थीं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आपका राशिफल- 16 मई, 2025

Punjab-Media-News

पंजाब में शराब से जुड़ी बड़ी खबर