Punjab media news : भ्रष्टाचार मामले में नाभा जेल में बंद सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर अब कानूनी मोर्चे पर हलचल तेज़ हो गई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर ज़मानत याचिका दायर की है। बताया जा रहा है कि याचिका में स्वास्थ्य कारणों को आधार बनाया गया है।बता दें कि कुछ दिन पहले रमन अरोड़ा ने जेल में रहते हुए इलाज के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद उन्हें पटियाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनके वकील ने बीमारी के चलते राहत की मांग करते हुए अदालत से ज़मानत की अपील की है। इससे पहले रमन अरोड़ा के भाई राजन अरोड़ा और समधी ने अग्रिम ज़मानत की याचिका दायर की थी, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अभी भी लंबित है। इन दोनों पर भी भ्रष्टाचार मामले में संलिप्तता के आरोप हैं।
जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा के ज़मानत प्रयास तेज़



GIPHY App Key not set. Please check settings