Punjab media news : अमृतसर के थाना गेट हकीमा के अंतर्गत आने वाली दाना मंडी में देर रात कुछ युवकों ने थाना गेट हकीमा में तैनात ए.एस.आई हरजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। ए.एस.आई की हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भगतांवाला दाना मंडी पहुंचीं।
पुलिस ने एएसआई हरजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हत्या की वारदात क्यों और कैसे हुई तथा इसे किसने अंजाम दिया, इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। एएसआई हरजीत सिंह की हत्या की सूचना मिलने के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी जल्द ही अमृतसर पहुंच रहे हैं।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings