punjab media news : डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद जालंधर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। रोपड़ हैडवर्क से पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते नदी किनारे बसे इलाकों में खतरे की आशंका जताई जा रही है।फिल्लौर क्षेत्र में पुलिस द्वारा नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि सतलुज में पानी का बहाव तेज होने के कारण बांध के अंदर रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और जिन परिवारों को राशन या अन्य मदद की जरूरत है, उन्हें भी तत्काल सहायता पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतलुज नदी के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर बने राहत केंद्रों में शरण लें।
जालंधर में लोगों के लिए एडवाइजरी जारी



GIPHY App Key not set. Please check settings