रेलवे की स्पेशल टीमों का Action

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

punjab स्वच्छ आहार दिवस के मौके पर रेलवे की विशेष टीमों ने ट्रेनों की पैंट्री कारों और बेस किचन में औचक जांच शुरू कर दी, जिससे संबंधित स्टॉफ में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक की हर प्रक्रिया की गहन जांच की गई, कमियों को लेकर सुधार के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सुबह से शुरू हुए अभियान के दौरान कमर्शियल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर, तकनीकी विशेषज्ञों की टीमों ने पैंट्री कारों में छापेमारी शुरू की। इस मौके बर्तनों की सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, कर्मचारियों की स्वच्छता व यूनिफॉर्म की स्थिति तक बारीकी से जांच की गई। कई जगहों पर सफाई में लापरवाही और बर्तनों में गंदगी पाए जाने पर संबंधित स्टाफ को तुरंत चेतावनी दी गई। वहीं, बेस किचन में भोजन तैयार करने के क्षेत्र, कुकिंग प्लेटफॉर्म, स्टोर रूम और वॉश एरिया की सफाई का स्तर भी परखा गया।अधिकारियों ने जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया कि यात्रियों को केवल ताजा और सुरक्षित भोजन ही परोसा जाए। कर्मचारियों की चिकित्सीय जांच की गई और स्वास्थ्य प्रमाणपत्रों की वैधता की पुष्टि भी की गई। साथ ही कूड़ा प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया गया कि पैंट्री कारों में स्मार्ट डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं ताकि गंदगी का निपटान वैज्ञानिक तरीके से किया जा सके।

टीमों ने ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से खान-पान की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों ने खाने की गुणवत्ता की सराहना की, वहीं कुछ ने और सुधार की आवश्यकता जताई। अधिकारियों ने मौके पर ही फीडबैक दर्ज किया और संबंधितों को सेवा स्तर में सुधार के लिए निर्देशित किया।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

किसानों के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए नए आदेश

पंजाब में बड़ी वारदात