Action : लाखों की अफीम सहित 2 तस्कर काबू

Punjab media news : जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोगा पुलिस द्वारा ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली, जब थाना सिटी साउथ पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अफीम सहित 2 तस्करों को काबू किया।इस संबंध में अग्रिम जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जब इंस्पैक्टर वरुण कुमार थाना सिटी मोगा द्वारा पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए जा रहे थे, तो जब थानेदार बलविन्द्र सिंह तथा सहायक थानेदार पाल सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ जोगिन्द्र सिंह चौक के पास मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि केवल सिंह तथा अर्शदीप सिंह उर्फ आशू दोनों निवासी गांव कुलार लुधियाना अफीम बिक्री करने का धंधा करते हैं। आज भी वह अपनी गाड़ी पर नहर की पटड़ी से होते हुए जीरा की तरफ जा रहे हैं।इस पर पुलिस पार्टी ने तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी की और उक्त दोनों को दबोच लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 3 किलो अफीम बरामद की गई। इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। दोनों कथित तस्करों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar : 01 पिस्तौल 32 बोर और 04 ज़िंदा कारतूस 32 बोर बरामद

बंद होने जा रहा Meta का यह App!