तेज रफ्तार टिप्पर का कहर

Punjab media news : लुधियाना के जस्सियां इलाके में बन रहे अंडरपास के नजदीक हाईवे पर एक तेज रफ्तार टिप्पर ने कार को टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था कि कार घूमकर हाईवे किनारे लगे पत्थरों और टिप्पर के बीच फंस गई। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार कार चालक विजय पाल गोयल, जो फिल्लौर किले में पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं, अपने परिवार के साथ फिल्लौर से लुधियाना आ रहे थे। इसी दौरान जस्सियां अंडरपास के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी के एएसआई शिंगारा सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कर दी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सोना-चांदी के नए दाम, जानें ताजा रेट

जालंधर में भाजपा नेता को मारी गोली