पंजाब में AAP नेता गिरफ्तार

पंजाब में AAP नेता गिरफ्तार

Punjab media news ; पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता रमन चंदी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पायल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमन चंदी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। पायल पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक हरचंद सिंह चीमा नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमन चंदी के खिलाफ 109 और 110 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 15 मई तक केंद्रीय जेल लुधियाना भेज दिया गया है।

हालांकि रमन चंदी की गिरफ्तारी के बाद पार्टी समर्थक इस कार्रवाई के पीछे की वजहों पर सवाल उठा रहे हैं। चर्चा इस बात की भी है कि क्या यह केवल एहतियाती कार्रवाई है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक विवाद जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले को कानून व्यवस्था से जुड़ी कार्रवाई बता रही है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मामला पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर सकता है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शहर में दिनदहाड़े हाईवे पर क्रेटा कार से चोरी

शहर में दिनदहाड़े हाईवे पर क्रेटा कार से चोरी