पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार

punjab media news : दीनानगर के बाईपास के पास स्थित एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों को लेकर जा रही ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल की एक निजी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए।जैसे ही बस पलटने की खबर फैली, बच्चों के माता-पिता घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने-अपने बच्चों की हालत के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे, लेकिन अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। उधर जब स्कूल बस पलटने की जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बच्चों की हालत का जायज़ा लिया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रिंसिपल ने बताया कि मौसम खराब था और रास्ता भी संकरा था, जिस कारण बस पलट गई। उन्होंने दावा किया कि बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल 23 जुलाई, 2025

Weather : इन जिलों में मूसलाधार बारिश