Punjab media news : जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर आज तड़के सुबह भयानक हादसा हो गया। थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर रसूलपुर के समीप एक तेज रफ्तार वेरना कार हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना तुरन्त राहगिरों ने थाना मकसूदां की पुलिस दी। मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर से जालंधर को आते रायपुर रसूलपुर टोकरी मोड पर वरना कार जो कि तेज रफ्तार में आ रही थी तथा बैलेंस ना कर पाने के कारण हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 तथा एसएसएफ फोर्स को दी गई। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसआई रजिंदर सिंह तुरन्त पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरमनजोत सैनी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नजदीक बंसल गैस एजेंसी पठानकोट के रूप में हुई है।
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर रूह कंपा देने वाला हादसा



GIPHY App Key not set. Please check settings