Punjab media news : आरटीओ दफ्तर जालंधर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यहां विदेश में रह रहे युवक का ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पक्का बाग निवासी एक युवक पिछले करीब छह महीने से स्टडी वीजा पर कनाडा में रह रहा है, लेकिन इसी दौरान एजेंटों की मिलीभगत से उसका ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। ये मामले सामने आने के बाद ट्रासपोर्ट विभाग, विजिलेंस और आरटीओ कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है। बताया दें कि पक्का बाग जालंधर के रहने वाले युवक की 13 अक्टूबर को लाइसेंस के लिए टेस्ट डेट रखी गई थी पर इस दौरान वह विदेश में था। इसके बाद भी बिना ड्राइविंग टेस्ट दिए उसका लाइसेंस जारी कर दिया गया है। वहीं आरटीओ रिकॉर्ड से पता चला है कि उक्त युवक की जगह किसी और न टेस्ट दिया था जिसकी वीडियो को भी सिस्टम से डिलीट कर दिया गया है। इससे साफ हो रहा है कि विभाग ड्राइविंग टेस्ट लेने वाले कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
जालंधर RTO दफ्तर में चल रहा बड़ा Scam



GIPHY App Key not set. Please check settings