भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन

Punjab media news : विजिलैंस ब्यूरो (वी.बी) ने सब-डिवीजन जस्तरवाल जिला अमृतसर में तैनात पी.एस.पी.सी.एल (बिजली विभाग) के लाइनमैन हरदीप सिंह को 15 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।विजिलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी लखबीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को लोपोके के गांव मुहारा निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान उसके खेतों में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया था और इसे ठीक करने के बदले उक्त लाइनमैन ने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी, जिसमें 5 हजार रुपए नकद ले लिए हैं। इसके बाद उक्त आरोपी लाइनमैन हरदीप सिंह बराबर बाकी पैसों के लिए तंग करता रहा तो शिकायतकर्त्ता ने 10 हजार रुपए और ट्रांसफर कर दिए।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर : भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े MLA रमन अरोड़ा का मामला

सिद्ध मूसेवाला के पिता ने किया राजनीति में कदम रखने का ऐलान