सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार

सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार

Punjab media news :पंजाब में तरनतारन में यात्रियों से भरी बस के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल, आज सुबह यात्रियों को ले जा रही पट्टी डिपो की बस और एक टिप्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बस में सवार चालक सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।

जानकारी देते हुए पट्टी डिपो के बस चालक रणधीर सिंह ने बताया कि जब वह सुबह सवारियों से भरी बस लेकर नजदीकी गांव शहाबपुर के पास पहुंचा तो सड़क के बीच गिरे पेड़ से बस को बचाने के लिए जब ब्रेक लगाई तो ब्रेक काम नहीं किए, जिसके बाद बस सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर के दौरान कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए बस में यात्रा कर रहे व्यक्ति मोहन सिंह ने बताया कि पट्टी से तरनतारन आ रही बस की तरनतारन से पट्टी जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में आंधी-तूफान का Alert

पंजाब में आंधी-तूफान का Alert

आपका राशिफल- 2 मई, 2025

आपका राशिफल- 2 मई, 2025