Jalandhar: लापरवाही के कारण मरीज की मौत

Jalandhar: लापरवाही के कारण मरीज की मौत

Punjab media news :सिविल अस्पताल में लगातार बढ़ रही लापरवाहियों के मामलों में यदि कोई जांच कमेटी बैठती है, तो देखने में आता है कि कमेटी पूरी कोशिश करती है कि उनके कैडर पर कोई आरोप सिद्ध न हो। उक्त आरोप लगाते हुए रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ललित मेहता ने बताया कि कुछ महीने पहले सिविल अस्पताल वार्ड में भर्ती मरीज, जिनकी पहचान अनमोल और उदय के तौर पर हुई थी, को अस्पताल प्रशासन के इशारे पर अस्पताल के मेन गेट के बाहर फेंक दिया गया। सर्दी के कारण दोनों की हालत और बिगड़ने लगी। जब मीडिया ने इस खबर को प्रकाशित किया, तो दोनों को ओल्ड रेलवे रोड स्थित रैन बसेरा के बाहर छोड़ दिया गया।

ललित मेहता ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस मंगवाई और दोनों मरीजों को दोबारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया ताकि उनकी जान बचाई जा सके। लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण अनमोल की मौत हो गई। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसलिए उन्होंने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग से की।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

-1 Points
Upvote Downvote

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जम्मू-कश्मीर में BSF ने घुसपैठिए को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में BSF ने घुसपैठिए को मार गिराया

महिला सहित 8 गिरफ्तार, पढ़े

महिला सहित 8 गिरफ्तार, पढ़े