जालंधर के 2 ज्वेलर्स पर FIR

जालंधर के 2 ज्वेलर्स पर FIR
Lall 's orthocare centre

Punjab media news : महानगर में व्यापार के नाम पर विश्वासघात और करोड़ों रुपये के सोने को हड़पने का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक कारोबारी से उधार दी गई रकम के बदले गिरवी रखा करीब 170 तोले सोना जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करोड़ों रुपये में है।

मूल और ब्याज की पूरी अदायगी के बावजूद वापस न करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने जालंधर के दो ज्वेलर्स के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सरस चोपड़ा की दरख्वास्त पर हुई गहन पुलिस पड़ताल के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, शिकायतकर्ता सरस चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपना कामकाज चलाने के लिए जनवरी 2025 से सितंबर 2025 तक आरोपियों के पास करीब 170 तोले सोना गिरवी रखकर लगभग 85 लाख रुपये उधार लिए थे। पीड़ित सरस चोपड़ा के अनुसार, तय शर्तों के मुताबिक उन्होंने आरोपियों को पूरी मूल राशि (85 लाख रुपये) और उस पर बनता ब्याज अदा कर दिया।

लेकिन पूरी रकम चुकाए जाने के बावजूद आरोपियों ने गिरवी रखा करीब 170 तोले सोना हड़पने की नीयत से वापस करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब पीड़ित ने अपने सोने की मांग की, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं। शिकायतकर्ता सरस चोपड़ा की दरख्वास्त मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की गहन जांच-पड़ताल की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ‘जय कृष्ण ज्वेलर्स’, जग्गू चौक के नजदीक, अटारी बाजार, जालंधर के रहने वाले मोनू चौहान और सूरज चौहान पर संबंधित थाना पुलिस ने निम्नलिखित दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात (अमानत में खयानत) और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जेल में बंद हवालाती की पेंट की जेब से मिला नशा

जेल में बंद हवालाती की पेंट की जेब से मिला नशा

स्प्लेंडर बाइक सवार 3 तस्कर डेढ़ किलो अफीम सहित गिरफ्तार

स्प्लेंडर बाइक सवार 3 तस्कर डेढ़ किलो अफीम सहित गिरफ्तार