5 किलो हेरोइन सहित 2 काबू

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : काऊंटर इंटेलीजेंस (सी.आई.), अमृतसर ने नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर 2 व्यक्तियों को 5 किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिंदर सिंह और कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर के मुस्तफाबाद के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी अज्ञात व्यक्तियों से हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और राज्य में आगे अन्य लोगों को इसकी आपूर्ति करते थे। कार्रवाई का विवरण सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि महिंदर सिंह और कुलवंत सिंह कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर हेरोइन की अवैध तस्करी कर रहे हैं। सूचना के अनुसार दोनों आरोपियों ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की थी और इसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने के लिए अमृतसर-बटाला रोड की ओर जा रहे थे।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने छापेमारी की और मुधल बाईपास के निकट दोनों आरोपियों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना स्टेट स्पैशल आप्रेशंस सैल (एस.एस.ओ.सी.), अमृतसर में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

16 नवंबर से पंजाब में बसों का चक्का जाम

पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका