जालंधर : मंदिर के बाहर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news :फिल्लौर में बुधवार सुबह उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब रविदासपुरा स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। करीब 40 साल के इस युवक की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर फिल्लौर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक मंगलवार को इलाके में एक अन्य व्यक्ति के साथ दिखाई दिया था। चर्चा है कि उसका साथी बाद में वहां से चला गया और युवक उसी जगह रात गुजारने के लिए सो गया। सुबह काफी समय बीतने के बावजूद जब वह नहीं उठा, तो आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। पास जाकर देखने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

नंगल में मां के साथ रहता था युवक

जांच के दौरान सामने आई शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक नंगल में अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था। हालांकि, अभी तक पुलिस उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पाई है। उसकी जेब से भी ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में दिनदहाड़े मशहूर दुकान पर फायरिंग

डंकी रूट नेटवर्क का कथित सरगना गिरफ्तार