Punjab media news : चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 1 नवंबर, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। स्थापना दिवस समारोह के जरिए पुलिस की कार्यप्रणाली और आगामी योजनओं को भी सामने रखा जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब कार्यक्रम से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं और विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू


GIPHY App Key not set. Please check settings