Punjab media news : पेशी भुगतकर सेंट्रल जेल लौटे एक हवालाती से तलाशी के दौरान 3.25 ग्राम क्रीम रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार, हवालाती गुरुसाहिब सिंह शाम के समय अदालत में पेशी भुगतकर वापस जेल की ड्योढ़ी पर पहुंचा था। इस दौरान जेल कर्मचारियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 3.25 ग्राम क्रीम रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में सहायक सुपरिंटेंडेंट सिमरत पाल सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पेशी से लौटे हवालाती से जेल में मिला नशीला पदार्थ


GIPHY App Key not set. Please check settings