10 किलो हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार

Punjab media news : काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए साझा की।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। वे पंजाब में हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करते थे। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और सीमा पार से जुड़े नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Ludhiana में हनुमान जी की मूर्ति पर पथराव