Jalandhar समेत 11 जिलों में आंधी-तूफान के आसार

Punjab media news : महानगर जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से यैलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक 6 व 7 अक्तूबर को बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर व होशियारपुर सहित कुल 11 जिलों में यैलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने तथा आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है।

वहीं, पंजाब में पिछले 2 दिनों से मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है। सोमवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में शनिवार व रविवार के मुकाबले बढ़ौतरी दर्ज की गई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सैल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। दिन के समय गर्मी का असर बने रहने के बावजूद अब बारिश की संभावना के कारण तापमान में बदलाव आने के आसार हैं। मौसम में संभावित बदलाव का असर जालंधर सहित आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। 6 व 7 अक्तूबर को बारिश होने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है, जिससे पिछले कुछ दिनों से बनी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

3 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

रामामंडी में जाम से राहत की तैयारी