जालंधर : बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़की कांग्रेस

Punjab media news : लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में जालंधर में कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक रोष मार्च निकालकर घटना के खिलाफ नाराजगी जताई।

शहरी कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि लुधियाना में हुई घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने दावा किया कि बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

राजिंदर बेरी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस अपने आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पंजाब बंद को लेकर पार्टी हाईकमान से चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने देश के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ से लोगों में रोष है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आने वाले दिनों में संघर्ष को और व्यापक किया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल- 9 सितंबर 2026

करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार