जंग का मैदान बना सिविल अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड

Punjab media news : कपूरथला के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। थाना सुभानपुर के अंतर्गत आने वाले गांव बूटां में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन यहां भी दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में करीब 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, गांव बूटां में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच देर रात झगड़ा हुआ था, जिसमें कई युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर उनका उपचार शुरू ही कर रहे थे कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद बढ़ गया और अस्पताल परिसर में ही हिंसक झड़प हो गई। ड्यूटी डॉक्टर डॉ. साहिल गर्ग ने बताया कि झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने घायलों पर दोबारा तेजधार हथियारों से हमला करने की कोशिश की, जिससे इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि हंगामे के कारण कुछ घायल बिना पूरा इलाज करवाए ही अस्पताल से चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में बने तनावपूर्ण माहौल को नियंत्रित किया। डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि गांव बूटां में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बाद में अस्पताल में भी स्थिति बिगड़ने की जानकारी मिलने पर तीन थानों के एसएचओ समेत अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया, जिसने हालात पर काबू पाया। डीएसपी के अनुसार, दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में BJP का सरकार पर हमला

ईटीएस ने जालंधर में टीचिंग टाफेल स्किल्स ट्रेनिंग और डायरेक्टर्स मीट का किया आयोजन