Jalandhar : ट्रांसफार्मर में लगी भयानक आग

Punjab media news : जालंधर में धोगड़ी रोड पर बिजली के खंभे पर लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते पूरे बिजली के खंभे को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग के चलते इलाके की बिजली भी चली गई।

जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से धोगड़ी रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद कई मोहल्लों में रविवार देर रात तक बिजली गुल रही। हालांकि बिजली विभाग ने देर रात सप्लाई बहाल कर दी। लोगों का कहना है कि आबादी बढ़ने के साथ ट्रांसफॉर्मरों पर लोड भी बढ़ गया है, लेकिन पावरकॉम की ओर से क्षमता के मुताबिक इन्हें अपग्रेड नहीं किया गया। इसके चलते इलाके में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

UP से हरियाणा तक ED की बड़ी रेड

हथियार-ड्रग्स तस्करी के 3 नेटवर्क का भंडाफोड़