CIA स्टाफ की कार्रवाई

Punjab media news : कुछ समय पहले फाजिल्का के एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह के चार्ज संभालने के बाद इस सरहदी जिले में नशे पर लगाम लगाने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसी कड़ी के तहत सी.आई.ए. फाजिल्का टीम ने फाजिल्का शहर से दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो रिश्ते में जीजा-साले थे और उनके पास से 2 किलो 143 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

स्थानीय एस.एस.पी. कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए फाजिल्का के एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. फाजिल्का टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में थाना सिटी एरिया में गश्त कर रही थी तभी पुलिस पार्टी ने आनंदपुर मोहल्ला से पास के गांव आवा को जाने वाले लिंक रोड पर एक पीपल के पास दो लोगों को देखा।

उन्हें देखकर पुलिस पार्टी ने उनके पास मौजूद किट बैग की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो 143 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान स्वर्ण सिंह, निवासी बस्ती केसर सिंह (गुरु हरसहाय), जिला फिरोजपुर, और गुरप्रीत सिंह, निवासी आनंदपुर मोहल्ला, फाजिल्का के रूप में हुई है। उनके खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन, फाजिल्का में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

एस.एस.पी. ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह को हैरोइन गांव सिद्धू वाला (पुलिस स्टेशन सदर जलालाबाद) निवासी जज सिंह ने दी थी। जो उसने आगे सप्लाई की जानी थी। जज सिंह का भी केस में नामजद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जज सिंह पर पहले से ही लड़ाई-झगड़े, चोरी और लूटपाट के 3 केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों का रिमांड लिया जा रहा है और उनके पिछले और अगले लिंक की जांच की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब पुलिस के 15 DSP को मिली Promotion