Punjab media news : पंजाब में फायरिंग की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। इसी बीच जालंधर में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, शाहकोट के पास गांव संधावाल मंड में मोटरसाइकिल पर सवाह कोर आए हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव संधावाल मंड के रहने वाले जसवंत सिंह की पत्नी बचन कौर ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले कुछ युवक ड्रग स्मगलिंग में शामिल हैं और उनके घर के बाहर खुलेआम ड्रग्स बेचते हैं, जिसका हमने विरोध किया था। महिला ने बताया कि, उन युवकों ने हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। गत दिन मोटरसाइकिल सवार 3 युवक, जिनके चेहरे ढके हुए थे, हमारे घर में घुस आए।
महिला ने आगे बताया कि, इस दौरान मेरी बेटी गुरजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी गांव रामपुर हमसे मिलने आई थी और किचन में काम कर रही थी। युवकों को देखकर मेरी बेटी किचन से बाहर निकली, तभी युवकों ने उस पर गोली चला दी, जो उसके दाहिने पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जालंधर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। SHO दिलबाग सिंह ने कहा कि यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है और इसकी पूरी जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला गुरजीत कौर के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings