अमृतसर के रिहायशी इलाके में जोरदार Blast

अमृतसर के रिहायशी इलाके में जोरदार Blast

Punjab media news : अमृतसर के गेट हकीमां थाने के अनगढ़ इलाके में एक घर में जोरदार ब्लास्ट की खबर सामने आई है। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस कारण घर में भीषण आग लग गई। ये धमाका इतना तेज था कि घर की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए। इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली और घर को भारी नुकसान हुआ।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11:45 बजे कंट्रोल रूम से कॉल आया, जिसके बाद वे तुरंत गाड़ियों के साथ मौके के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी हद तक फैल चुकी थी और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब 20 से 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया।राहत कार्य के दौरान घर से दो महिलाओं को बाहर गया। एक महिला की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरी भी बुरी तरह झुलस गई थी। दोनों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक एक महिला की मौत की आशंका है, हालांकि इसकी पुष्टि अस्पताल की रिपोर्ट के बाद ही होगी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग आग लगने के कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने पटाखों या अन्य ज्वलनशील पदार्थों से धमाके जैसी आवाज सुनी, लेकिन फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों ने किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार कर दिया है।  इस मामले पर जानकारी देते हुए ACP-4 सुरिंदर सिंह ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई आखिरी नतीजा नहीं निकला है और जांच के बाद ही आग लगने का असली कारण सामने आएगा। पुलिस मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है और घटना के संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर के KP स्टेडियम में बवाल

जालंधर के KP स्टेडियम में बवाल

सोना-चांदी के नए रेट जारी

सोना-चांदी के नए रेट जारी